{"_id":"617d856f80df8338f21dd368","slug":"hathras-puppet-dance-with-magic-in-the-fair-sparked-hathras-news-ali2770803103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेले में जादू के साथ कठपुतली डांस ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेले में जादू के साथ कठपुतली डांस ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन
हाथरस : मेले में जादू दिखाता जादूगर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका प्रशासन के बैनर तले शहर की पुरानी कलक्ट्रेट में चल रहे दिवाली मेले में शुक्रवार की रात को जादुई शो के अलावा राजस्थान के कलाकारों द्वारा कठपुतली नाटक प्रस्तुत किया गया। शुभारंभ निस्वार्थ सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ किया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच मां शारदे के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान दीपदान भी किया गया। आचार्य सीपूजी महाराज ने पूजा-अर्चना कराई।
आगरा के जादूगर जेपी सम्राट ने सबसे पहले एक समाचार पत्र को टुकड़ों में फाड़ दिया, फिर उसे पूरा जोड़ दिया। दो लोटों में पानी लिया, उसको पी लिया। फिर भी लोटों में पानी रहा। इसके अलावा तीन रंगों के कपड़े लिए। उनको हवा में फेंकते हुए झंडा बनाया। इसके अलावा ताश की गड्डी से भी खेल दिखाया। एक रस्सी को पूरी तरह से जादू के जरिये सीधा किया। राजस्थान से आए कलाकारों ने लोक गीतों पर कठपुतली नाटक प्रस्तुत किया। इसे देखकर वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित नजर आए।
कई विद्यालयों के विद्यार्थी हुए प्रतियोगिता में शामिल
हाथरस। शनिवार की सुबह मेले में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी गर्ल्स, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सेठ हरचरनदास बालिका इंटर कॉलेज, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, रामबाग इंटर कॉलेज के विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यार्थियों ने स्वच्छता व दीपोत्सव से संबंधित आकृतियां कागज पर उकेरी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। चार बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया। सभी कार्यक्रमों का संचालन ताराचंद्र माहेश्वरी ने किया। संवाद
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
ललित शर्मा, विमल प्रधान, गौरव अग्निहोत्री, जितेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार, सचिव नीरज गोयल, मीडिया प्रभारी नितिन अग्रवाल, ध्रुव वार्ष्णेय, वैभव अग्रवाल, प्रेम पोद्दार, कपिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राघव अग्रवाल, राहुल गर्ग, प्रतिमा अग्रवाल, अनन्या अग्रवाल, आधार अग्रवाल के नगर पालिका के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। संवाद