{"_id":"6245f4d3b4b35b191040713c","slug":"hathras-punjabi-dhol-mahabali-rath-will-make-a-splash-in-parashuram-s-procession-hathras-news-ali288248670","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : परशुराम शोभायात्रा में धूम मचाएंगे पंजाबी ढोल, महाबली रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : परशुराम शोभायात्रा में धूम मचाएंगे पंजाबी ढोल, महाबली रथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ब्राह्मण महासभा के बैनर तले इस मौके पर नव संवत्सर के मौके पर दो अप्रैल को गाजे-बाजे के साथ महर्षि भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां व बाहर के कई बैंड शामिल होंगे। शुभारंभ शहर के आगरा रोड स्थित चित्रकूट बगीची से होगा और गोशाला मार्ग स्थित अटलटाल बगीची पर समापन होगा। अध्यक्ष का चयन अक्षय तृतीया को किया जाएगा।
शोभायात्रा के अध्यक्ष शरद उपाध्याय नंदा, बंशी पंडित, राजवी कौशिक और विशाल सारस्वत ने बताया कि इस बार शोभायात्रा का शुभारंभ जिले के 11 बुजुर्ग व्रिपों द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा भगवान परशुराम की महाआरती की जाएगी। शोभायात्रा शहर के आगरा रोड से शुरू होकर सादाबाद गेट, मोहल्ला कहारान, बुर्जवाला कुआं, चामड़ गेट, जामा मस्जिद चौराहा, नयागंज, पत्थर बाजार, सराफा बाजार आदि मुख्य मार्गों से होते हुए गोशाला मार्ग स्थित अटलटाल बगीची पर पहुंचकर समाप्त होगी।
आयोजकों ने सभी विप्रों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। शोभायात्रा में इस बार दो दर्जन झांकियां शामिल होंगी। आधा दर्जन बैंड रहेंगे। इसके अलावा नफीरी, पंजाब के अमृतसर के ढोल, दो डीजे, विभिन्न स्वरूपों में चलित झांकियां होंगी। शोभायात्रा में खास बात यह है कि महाबली रथ आकर्षण का केंद्र होगा। भगवान परशुराम ढोले में विराजमान होकर शहर में भ्रमण करेंगे। मेले में पहली बार चार संयोजक तए किए गए हैं। संवाद