{"_id":"628d21c4660bab7c3c21912e","slug":"hathras-pt-natharam-recognized-the-hathrasi-disguise-at-the-world-level-hathras-news-ali292322883","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पं. नथाराम ने हाथरसी स्वांग को विश्वस्तर पर दिलाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पं. नथाराम ने हाथरसी स्वांग को विश्वस्तर पर दिलाई पहचान
विज्ञापन
हाथरस : पं. नथाराम गौड़ लोक साहित्य शोध संस्थान के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पं. नथाराम लोकसाहित्य शोध-संस्थान हाथरस और बृज संस्कृति केंद्र मथुरा के संयुक्त बैनर तले हाथरसी स्वांग के युग पुरुष पं. नथाराम गौड़ की 80वीं पुण्यतिथि पर ‘कृतज्ञता अनुष्ठान भावांजलि-2022’ का आयोजन श्याम प्रेस परिसर में किया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पं. आशीष गौड़ ने की। वक्ताओं ने कहा कि पं. नथाराम गौड़ ने हाथरसी स्वांग को विश्वस्तर पर पहचान दिलाई।
मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग के सदस्य श्रीकृष्ण प्रभाकर उपाध्याय थे और विशिष्ट अतिथि हरीश शर्मा एडवोकेट (समन्वयक जनमंच हाथरस), सुरेंद्रपाल शर्मा ‘कबाड़ी बाबा’, जितेंद्र शर्मा (सचिव काका हाथरसी स्मारक समिति हाथरस), प्रवीण वार्ष्णेय (अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट) डॉ. निम्मी गुप्ता थीं। कार्यक्रम से पूर्व सभी ने पं. नथाराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और आगंतुकों का स्वागत किया। राज्यपाल द्वारा सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार व लोक नाट्यविद डॉ. खेमचंद्र यदुवंशी ने खाटू श्याम वंदना प्रस्तुत की। सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा को ‘पं. नथाराम गौड़ स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी, विद्यासागर विकल, शर्मा, कवि भोजराज सिंह ‘भोज’, बृजभाषा कवि रोशनलाल वर्मा, दीपक रफी, प्रभुदयाल दीक्षित ‘प्रभु’, श्यामबाबू चिंतन ने काव्यात्मक भावांजलि दी। गिर्राज सिंह गहलोत (पूर्व प्रधानाचार्य व सचिव बृज कला केंद्र), ऋषि कुमार कौशिक (पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा हाथरस), अविनाश पचौरी (पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा हाथरस), श्रीकृष्ण प्रभाकर प्रभाकर, संदीप सांडिल्य, पं. नथाराम गौड़ के परिजन राहुल गौड़, ज्योति गौड़, उपनीत गौड़, लक्ष्मी गौड़, आशीष गौड़, नीतू गौड़, कार्तिक गौड़, स्वस्तिक गौड़ (पुन्नू गुरु) ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता आशीष गौड़ ने की। कार्यक्रम में बृजेश वशिष्ठ, मोरमुकुट शर्मा, नंद किशोर निर्मोही, डॉ. निम्मी गुप्ता, स्वरिक मांगलिक, जय शंकर पाराशर आदि उपस्थित थे। संचालन आशुकवि अनिल बौहरे ने किया। राहुल गौड़ ने सभी का आभार जताया। संवाद