फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Protest demanding action against Lekhpal

हाथरस : लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिया धरना

Wed, 15 Dec 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Protest demanding action against Lekhpal
हाथरस : किसान से रिश्वत लेने के मामले को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन देते राष्ट्रवादी क्रांतिकारी से? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के जिलाध्यक्ष कमल कौशिक के नेतृत्व में किसानों ने तहसील में धरना देकर तहसीलदार को एसडीएम सदर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रिश्वत लेने के मामले में दोषी लेखपाल को बर्खास्त करने की मांग की।
बता दें कि दाखिला खारिज को लेकर किसान से रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। दोषी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर किसानों ने तहसील में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना किसी भी किसान का शोषण नहीं होने देगी।
विज्ञापन

दोषी लेखपाल के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन 48 घंटे बाद कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करेगा। साथ ही गांव ओझा से अर्जुनपुर मार्ग में पुलिया का निर्माण व वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कमल कौशिक, राकेश लवानिया, रामकुमार गौतम, हरेंद्र सिंह सिसोदिया, सुग्रीव सिंह, सोमेंद्र सिंह, दीपक लवानिया, नेपाल सिंह, गुड्डू सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed