{"_id":"6367fb6ae6ae443550461ab7","slug":"hathras-property-dealer-s-son-shot-at-agra-road-sadabad-news-ali304167370","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आगरा रोड पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आगरा रोड पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली
विज्ञापन
हाथरस : घायल आफ़ताब। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के निकट स्थित गोविंद धाम कॉलोनी में रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को गोली मार दी। आनन फानन घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते घायल को आगरा रेफर कर दिया गया।
मथुरा रोड निवासी मुबारक अली उर्फ बबलू प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से जुड़े हैं। मुबारक अली का बेटा आफताब आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के निकट निर्माणाधीन गोविंद धाम कॉलोनी में अक्सर टहलने के उद्देश्य जाता है। रविवार शाम भी आफताब गोविंद धाम कॉलोनी में मौजूद था। इस दौरान बाइक सवार कुछ लोग आए और आफताब को गोली मार दी। गोली लगने से आफताब बुरी तरह घायल हो गया।
घटनास्थल पर आसपास के तमाम लोग जमा हो गए। घायल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गोली लगने की सूचना पर घायल आफताब के परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद घायल के घर में भी अफरा तफरी मच गई। हालत गंभीर होने के चलते आफताब को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी। घटना के पीछे का कारण परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद