फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Private buses will run on Iglas Road from today

हाथरस : इगलास रोड पर आज से चलेंगी निजी बसें

Sun, 02 Jan 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Private buses will run on Iglas Road from today
हाथरस : इगलास रोड पर बसों का संचालन शुरू करने की घोषणा करते यूनियन के पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इगलास मार्ग पर निजी बसें शनिवार को भी नहीं चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि यूनियन की हुई बैठक में हड़ताल को वापस ले लिया गया है और रविवार से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
इगलास रोड पर शनिवार को भी बसों का संचालन बंद रहा। इससे यात्री काफी परेशान रहे। खैर और हाथरस बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बसों का संचालन रविवार से शुरू कर दिया जाएगा। यदि डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के लिए यूनियन के लोग सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) से मिलेंगे।
विज्ञापन

वहीं इगलास में बस के परिचालक के साथ टेंपो संचालकों द्वारा की गई मारपीट को लेकर अलीगढ़ एसपी से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि यदि प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो बसों का संचालन पुन: बंद कर दिया जाएगा। अब रविवार से बसों का संचालन शुरू होने पर यात्रियों को राहत मिलेगी। बैठक में प्रिंस रावत, मुकेश शर्मा, महेशचंद्र वार्ष्णेय, घूरेलाल वार्ष्णेय, रविंद्र रावल, सुरेश चौधरी, राजू शर्मा मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed