{"_id":"62c72228e457456daf0fac76","slug":"hathras-principal-could-not-answer-eddie-s-questions-action-will-be-taken-hathras-news-ali2955672165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एडी के सवालों का जवाब नहीं दे पाईं प्रधानाध्यापिका, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एडी के सवालों का जवाब नहीं दे पाईं प्रधानाध्यापिका, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अपर शिक्षा निदेशक (एडी) अलीगढ़ मंडल पूरन सिंह ने जिले के स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षण व उपलब्ध सुविधाओं की हकीकत जानी। इस दौरान एक स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापिका एडी के सवालों का जवाब नहीं दे र्पाइं। शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए एडी ने बीएसए को निरीक्षण आख्या भेजी है।
निरीक्षण में एडी बेसिक ने पाया कि सादाबाद विकास खंड के संविलियन विद्यालय गुरसौटी में 10 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। विद्यालय में हैंडपंप चालू स्थिति में हैं, लेकिन पानी पीने योग्य नहीं था। अधिक बारिश में इंटर लॉकिंग पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। मुरसान ब्लॉक के संविलियन विद्यालय चितावर में शिक्षामित्र ममता कुमारी अनुपस्थित मिलीं। यहां भी विद्यालय में किचिन शेड नहीं था।
दीक्षा एप के प्रयोग की जानकारी नहीं थी। प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुधा सेंगर एडी बेसिक को ऑनलाइन निरीक्षण के समय मिशन प्रेरणा के संबंध में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाईं। यही नहीं विद्यालय समय से पूर्व ही विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई थी। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुधा सेंगर के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए एडी ने बीएसए को निरीक्षण आख्या भेजी है। संवाद