{"_id":"61d499fd80ac5226b80e97dc","slug":"hathras-preparedness-in-kovid-hospitals-tested-by-mock-drill-hathras-news-ali2823080172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मॉक ड्रिल से परखीं कोविड अस्पतालों में तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मॉक ड्रिल से परखीं कोविड अस्पतालों में तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मॉक ड्रिल से जिले भर के कोविड अस्पतालों में तैयारियों की हकीकत को परखा गया। लखनऊ से आए स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक कार्मिक डॉ. सुधीर कुमार यादव की निगरानी में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए तैयारियों का अभ्यास किया गया। इसके तहत डमी मरीज को लेकर उसके कोरोना से जुड़े सभी पहलुओं पर काम किया गया। अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को कुछ निर्देश भी दिए गए।
डॉक्टर यादव के निर्देशन में जिले के कोविड अस्पतालों में यह मॉक ड्रिल हुई। एमडी टीबी अस्पताल परिसर में बने कोविड एल टू अस्पताल में कोरोना के डमी मरीज को एंबुलेंस से लाया गया। उसे कोरोना के मरीज की तरह से वार्ड में पहुंचाया गया और फिर उसी तरीके से उसका उपचार शुरू किया गया। इस दौरान यहां के ऑक्सीजन प्लांट की आपूर्ति भी चालू रखी गई। कुछ बिंदुओं पर शासन के दूत ने विभागीय अधिकारियों को कोविड अस्पतालों में कोरोना की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। संवाद