फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Preparations to deliver trapped laborers in lockdown declaration

हाथरस: लॉकडाउन की घोषणा में फंसे मजदूरों को पहुंचाने की तैयारी

Tue, 28 Apr 2020 10:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Preparations to deliver trapped laborers in lockdown declaration
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन की घोषणा के बाद यहां फंसे मजदूर अब ऊबने लगे हैं। प्रशासन ने इन्हें अपने ठिकानों पर पहुंचाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में क्षेत्र के कई कोल्ड स्टोरों पर मौजूद मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
दरअसल, क्षेत्र में आलू की खुदाई की सीजन चल रहा था। इस दौरान शासन द्वारा लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। इस कारण मजदूर क्षेत्र में ही फंस गए थे। एक माह से चले आ रहे लॉकडाउन के कारण मजदूरों के रहने खाने पीने की व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त हो गई है। हालांकि समाजसेवी संगठनों एवं प्रशासन द्वारा इन मजदूरों के खान-पान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसके बावजूद मजदूर अपने गंतव्य तक पहुंचने की रट लगाए हुए हैं। लिहाजा प्रशासन इनको इनके गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारी में जुट गया है। जिन मजदूरों को भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है, उनमें साईं कोल्ड स्टोर के 28, स्पर्श कोल्ड स्टोर के 28, शांति कोल्ड स्टोर सलेमपुर के 10 एवं एक अन्य कोल्ड स्टोरों के मजदूर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed