फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Prayers sought for the progress of the nation and the nation

हाथरस : मुल्क और कौम की तरक्की की मांगी दुआ

Sun, 10 Jul 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Prayers sought for the progress of the nation and the nation
हाथरस : मुरसान गेट ईदगाह में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलेभर में रविवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार खुलूस और अकीदत के माहौल में मनाया गया। हजारों अकीदतमंदों ने रविवार की सुबह मुरसान गेट ईदगाह पर नमाज अदा की और परवरदिगार से मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के मद्देनजर ईदगाह और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। खुद डीएम और एसपी समेत आला अफसर पूरे समय डेरा जमाए रहे। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम बस्तियों में दिनभर मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा। पूरे दिन इन बस्तियों में रौनक रही। काफी घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
ईद की नमाज से पहले मुरसान गेट ईदगाह परिसर में नमाजियों की भीड़ एकत्रित हो गई। ईदगाह के अंदर जानमाज और चादरें बिछाकर नमाज अदा करने के लोग बैठ गए। नमाज से पहले मौलाना नजीर साहब ने तकरीर पेश की। मुफ्ती अकील ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। इस मौके पर मुल्क में अमन, चैन और तरक्की की दुआ अल्लाह से की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर खुदा के सजदे में हजारों सिर जैसे ही एक साथ आसमान की ओर तरफ उठे तो पूरा माहौल अल्लाह-ओ-अकबर की आवाज से गूंज उठा। ईदगाह के अलावा शहर की छोटी बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने ईदगाह के रास्ते में बैठे लोगों को अनाज और पैसे की शक्ल में फितरा बांटा। मुस्लिम बस्तियों में काफी घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम इंतजामियां कमेटी ने कराए इंतजाम
हाथरस। ईदगाह पर नमाज के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन द्वारा सफाई पानी के मुकम्मल इंतजाम कराए। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी ने नगर पालिका व पुलिस प्रशासन को सहयोग के लिए बधाई दी। इस मौके पर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी, जनरल सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा, डॉ. रहीस अहमद अब्बासी, अकील अहमद, मुवीन खान, मो. आबाद, हाजी साबिर, हाजी सलीम अहमद, चमन अली, हाजी दीन मोहम्मद, हाजी कमर, बिलाल अहमद, इकबाल अब्बासी आदि रहे। संवाद
सियासी दलों ने लगाए शिविर, दी मुबारकबाद
हाथरस। ईदगाह के बाहर कई सियासी दलों ने अपने शिविर भी लगाए। सपा, बसपा और भीम आर्मी जैसे संगठनों ने शिविर लगाए और मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दी। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी बृजमोहन राही, लल्लन बाबू, बसपा से प्रकाशचंद्र व अन्य पदाधिकारियों के अलावा बसपा से सौबी कुरैशी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। संवाद

डीएम, एसपी पुलिस बल के साथ ईदगाह पर रहे मौजूद
हाथरस। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। डीएम रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य, सीओ सिटी मनोज कुमार सिंह ईदगाह पर काफी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा के इस दौरान पुख्ता इंतजाम किए गए। नमाज के बाद भी मुस्लिम बहुल और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। खुफिया तंत्र भी काफी सतर्क रहा। इधर, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी की अपील का यह असर भी देखने को मिला कि ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा की गई। किसी ने सड़क पर नमाज अदा नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed