फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pramod had left home asking to go to Aligarh, mobile also stopped coming

हाथरस : घर से अलीगढ़ जाने की कहकर निकले थे प्रमोद, मोबाइल भी आ रहा बंद

Thu, 24 Mar 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Pramod had left home asking to go to Aligarh, mobile also stopped coming
हाथरस : एमएलसी पद के प्रस्तावक बीडीसी सदस्य प्रमोद कुमार के लापता होने के बाद चिंता जताते परिवार ? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

अलीगढ़-हाथरस विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव के एक प्रस्तावक के नहीं पहुंचने से बुधवार को उनका नामांकन पर्चा निरस्त हो गया। जसवंत यादव के प्रस्तावक प्रमोद सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव सराय के रहने वाले हैं। उनके परिजनों का कहना है कि वह मंगलवार को अलीगढ़ जाने की बात कहकर घर से निकले थे। अलीगढ़ पहुंचने के बाद से उनका कोई फोन नहीं आया। कॉल करने पर उनका नंबर भी बंद आ रहा है।
दरअसल, बीडीसी प्रमोद सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह के तीन प्रस्तावकों में एक थे। उनके परिजनों ने बताया कि प्रमोद सोमवार को घर से यह कहकर निकले थे कि वह अलीगढ़ जा रहे हैं और शाम को लौट आएंगे। सोमवार की शाम वह भी लौट भी आए। मंगलवार को किसी का फोन आया। उसके बाद वे अलीगढ़ जाने की बात कहकर सुबह 11 बजे निकल गए लेकिन शाम को वापस नहीं आए।
विज्ञापन

इधर, वह अलीगढ़ भी नहीं पहुंचे जिसकी वजह से बुधवार को जसवंत सिंह यादव का का पर्चा निरस्त हो गया। प्रमोद की पत्नी व परिवार के लोगों का कहना है कि उसने संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन उनका नंबर बंद आ रहा है। हालांकि, उन्होंने अपहरण या गायब करने की बात से इंकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed