फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pragya and Anshika of Sadabad top the district

हाथरस : सादाबाद की प्रज्ञा और अंशिका ने किया जिले में टॉप

Sat, 23 Jul 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Pragya and Anshika of Sadabad top the district
10वीं में जिला टॉप करने वाली प्रज्ञा को मिठाई खिलाते परिजन। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सीबीएसई इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। इसमें सादाबाद के छात्र-छात्राओं का जलवा रहा। इंटरमीडिएट में मानिकपुर की निवासी बीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका जैन और हाईस्कूल में कस्बे के सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रज्ञा अग्रवाल ने जिले में टॉप किया है।
गांव मानिकपुर की निवासी अंशिका जैन ने वाणिज्य वर्ग में 99 फीसदी अंक प्राप्त कर कॉलेज और परिवार का नाम रोशन किया है। वाणिज्य शिक्षक अनुज शर्मा के मार्गदर्शन से अंशिका जैन ने यह उपलब्धि पाई है, जबकि प्रज्ञा अग्रवाल ने भी सभी विषयों में ए वन ग्रेड प्राप्त किया है और 600 में से 596 अंक प्राप्त कर 99 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में टॉप किया है।
विज्ञापन

प्रज्ञा कस्बे के सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। प्रज्ञा का लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी पाना है, जबकि अंशिका जैन प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed