फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power system disturbed by rain

हाथरस : बारिश से गड़बड़ाया बिजली सिस्टम

Wed, 04 Aug 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Power system disturbed by rain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाये रहे। रिमझिम बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहा। बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली। बिजली सिस्टम भी गड़बड़ा गया है। सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। कई अन्य जगहों पर भी लाइनों में फाल्ट हो गए। इस कारण लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि हर रोज मौसम करवट ले रहा है। कभी रात तो कभी दिन में बारिश हो रही है। मंगलवार की सुबह से फिर बादल छाये रहे। तेज हवाएं चलती रहीं। शाम तक रुक-रुककर रिमझिम बारिश भी जारी रही। सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस कारण करीब दो घंटे तक औद्योगिक क्षेत्र फीडर बंद रहा। इसके अलावा ओढ़पुरा, वाटर वर्क्स, गिजरौली आदि सबस्टेशनों से निकलने वाली लाइनों में फाल्ट के चलते बिजली बाधित रही। लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। कर्मी लाइनों में फाल्ट की समस्या को दूर करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed