फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power stalled in many areas due to strong wind and rain

हाथरस : तेज हवा और बारिश से कई इलाकों की बिजली ठप

Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Power stalled in many areas due to strong wind and rain
हाथरस : ब्रेक डाउन को ठीक करने के लिए लाइन को दुरुस्त करता संविदा विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बूंदाबांदी के चलते बुधवार की रात को आई शहर के आगरा रोड पर 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन में फॉल्ट हो गया। फॉल्ट के चलते कई इलाकों में आधी रात से सुबह तक बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
बुधवार की रात को गिजरौली बिजलीघर से नवीपुर आने वाली विद्युत लाइन पर तेज हवा व बूंदाबांदी के कारण फाल्ट हो गया। इसके रात को दो बजे से सुबह आठ बजे तक शहर के नवीपुर कलां, शिव कॉलोनी, नगला भोजा, नगला टीका सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जब सुबह लोग नींद से जागे तो बिजली गायब देख खलबली मच गई। लोगों को पीने के पानी तक के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर फॉल्ट हुए। लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। बृहस्पतिवार की शाम को भी बिजली ने आंख मिचौली का खेल खेला। इस कारण लोग बिना बिजली के जरुरी कामकाज नहीं कर सके। कर्मी फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed