फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power outages, work was disrupted

हाथरस : ठप रही बिजली, कामकाज रहे चौपट

Sun, 18 Sep 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:21 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसशहर में रविवार की सुबह से शाम तक कई इलाकों में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।वहीं शहर के प्रतिपुरम विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले अलीगढ़ रोड की लाइन पर भी मरम्मत का काम किया गया।बिना बिजली के लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।

विज्ञापन
Hathras: Power outages, work was disrupted

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में रविवार की सुबह से शाम तक कई इलाकों में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज भी नहीं कर सके। शहर के न्यू कोटा रोड विद्युत उपकेंद्र और अलीगढ़ रोड पर बिजली की लाइनों की मरम्मत का काम कराया गया। इस कारण इन इलाकों में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। शाम को आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
शहर में आए-दिन बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। कभी दिन तो कभी रात में आए दिन कई-कई घंटे बिजली गुल हो रही है। रविवार की सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक न्यू कोटा रोड विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत का काम चला। इस कारण खोड़ा हजारी, बालापट्टी, विद्यापति नगर, मुरसान गेट, नाई का नगला, वसुंधरा एन्क्लेव, प्रेमनगर, लक्ष्मी नगर, संस्कार सिटी आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

वहीं शहर के प्रतिपुरम विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले अलीगढ़ रोड की लाइन पर भी मरम्मत का काम किया गया। इस कारण अलीगढ़ रोड, नवल नगर और रमनपुर आदि इलाकों की आपूर्ति सुबह 12 बजे से शाम छह बजे तक बंद रही। बिना बिजली के लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे उपकरण शोपीस बने रहे। शाम को करीब छह बजे तक बिजली बहाल हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed