फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Polling started one and a half hours late due to EVM malfunction

हाथरस : ईवीएम में खराबी आने से डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान

Mon, 21 Feb 2022 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Polling started one and a half hours late due to EVM malfunction
हाथरस : सहपऊ के मतदान केंद्र पर मतदाता सूची से नाम गायब होने पर सीडीओ से वार्ता करतीं पूर्व मंत्री - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला सेवा, नगला विसी, परसौरा में सुबह मतदान शुरू होते ही ईवीएम में खराबी की शिकायतें आने लगी। इस वजह से इन केंद्रों पर काफी देर तक मतदान बाधित रहा। लगभग डेढ़ घंटे बाद साढ़े आठ बजे मतदान शुरू हो सका। नगला विसी में दोनों मशीनों को बदला गया तब जाकर मतदान शुरू हुआ। जनता इंटर कॉलेज में शाम के साढ़े चार बजे ईवीएम में खराबी आने पर कुछ देर के लिए मतदान में व्यवधान पैदा हो गया। हालांकि, इसे कुछ देर में ठीक कर लिया गया।
इधर, क्षेत्र के कुछ पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची से नाम गायब होने पर लोगों में आक्रोश पनप उठा। मतदाताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि, सीडीओ एसपी मिश्र ने वहां मौजूद बीएलओ से इस संबंध में वार्ता कर मामले को जाना। उधर, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आई उनकी पत्नी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय से भी लोगों ने मतदाता सूची से उनके नाम गायब होने की शिकायत की।
विज्ञापन

इसे लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीएम रमेश रंजन एवं सीडीओ से भी इस संबंध में वार्ता की। सीडीओ ने कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची मेें नहीं है उनका वोट नहीं पड़ सकता। इस पर लोग निराश होकर लौट गए। वहीं, गांव हसनपुर वारू में मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। हालांकि, पुलिस के आने के बाद लोग वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से नहीं पहुंचे बीएलओ, पर्ची के लिए भटकते रहे लोग
क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर बीएलओ काफी देरी से पहुंचे। लोग मतदाता पर्ची के लिए इधर-उधर भटकते रहे। इनका कहना था कि बीएलओ ने उनके घरों पर मतदान पर्ची नहीं दी थी। कस्बा में एक बीएलओ के मतदान केंद्र पर समय पर नहीं पहुंचने पर कुछ मतदाताओं ने उनके ऊपर पार्टी विशेष के लिए कार्य करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed