{"_id":"61fd7cb4433a6865ba63eeb9","slug":"hathras-police-will-take-strict-legal-action-against-those-who-spread-chaos-sadabad-news-ali2845130120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी पुलिस
विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद में फ्लैग मार्च करती पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विधानसभा चुनाव-2022 को निष्पक्ष व सकुशल कराने और जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिए क्षेत्राधिकारी सादाबाद ब्रह्म सिंह ने अर्द्ध सैनिक बल और पुलिस के जवानों के साथ कस्बे के अलावा आसपास के गांवों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा, प्लाटून कमांडर कुलदीप चंद्र भी शामिल थे।
फ्लैग मार्च थाना सादाबाद से शुरू होकर कस्बे के सराफा बाजार, आगरा चुंगी, मुरसान तिराहा, चौधरी चरण सिंह चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, कस्बा विसावर, नगला छत्ती में किया गया। मतदाताओं को संदेश दिया गया कि वह बिना किसी दबाव के निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करें। विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और न फैलने दें।
अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर भी पुलिस सतर्क निगाह रख रही है। किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सभी को मास्क पहनने व सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करने और दो गज की दूरी रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। संवाद