फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police will interrogate the killer's uncle on remand

हाथरस: रिमांड पर लेकर हत्यारोपी मामा से पूछताछ करेगी पुलिस

Sun, 09 Feb 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police will interrogate the killer's uncle on remand
रिमांड पर लेकर हत्यारोपी मामा से पूछताछ करेगी पुलिस
विज्ञापन

शहर के एक रेस्टोरेंट में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी ने एक अन्य मामले में अलीगढ़ कोर्ट में किया था समर्पण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। छात्रा की हत्या के आरोपी मामा के अलीगढ़ कोर्ट में सरेंडर के बाद अब पुलिस स्थानीय कोर्ट में बी वारंट दाखिल करेगी और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
उल्लेखनीय है चार फरवरी को कोतवाली सदर क्षेत्र के बुर्जवाला कुंआ स्थिति एक रेस्टोरेंट में खुशबू पुत्री रामदास निवासी निवासी भूरापीर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। छात्रा की हत्या का आरोप रिश्ते के मामा विजेंद्र उर्फ विजय निवासी रायतपुर इगलास अलीगढ़ पर है। विजेंद्र रिश्ते की भांजी से शादी करना चाहता था, लेकिन खुशबू के परिवार के लोग इस बात का विरोध कर रहे थे। चार फरवरी को खुशबू की हत्या को अंजाम देकर विजेंद्र बहुत की चालाकी के साथ वहां से निकल गया था।
विज्ञापन

इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम विजेंद्र की तलाश में लगी थी, लेकिन विजेंद्र ने शुक्रवार को एक अन्य मामले में अलीगढ़ कोर्ट में समर्पण कर दिया था। अब कोतवाली पुलिस ने विजेंद्र को रिमांड पर लेने की तैयारी की है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि विजेंद्र के खिलाफ बी वारंट कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। उसके बाद उसे रिमांड के पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed