फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police were caught bargaining for 20 thousand rupees for cheating in TET, one was caught by the police

हाथरस: टीईटी में नकल कराने के लिए 20 हजार रुपए में कर रहे थे सौदा, एक को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 09 Jan 2020 07:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police were caught bargaining for 20 thousand rupees for cheating in TET, one was caught by the police
हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट में पुलिस की गिरफ्त में टीईटी परीक्षा में योजना का आरोपी। - फोटो : HATHRAS
टीईटी में नकल कराने के लिए 20 हजार रुपये में कर रहे थे सौदा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

डिवाइस से टीईटी में नकल कराने की थी योजना, गैंग का दूसरा साथी फरार
हाथरस गेट कोतवाली पुलिस और एसओजी को स्टिंग ऑपरेशन में मिली कामयाबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। टीईटी में नकल कराने के नाम पर 20 हजार रुपये लेने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। शातिर के पास से पुलिस ने ब्लू टूथ डिवाइस, सिम कार्ड, ब्लू टूथ सेल सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। यह शातिर एसओजी और हाथरस गेट पुलिस ने संयुक्त रूप से स्टिंग ऑपरेशन में पकड़ा गया है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दौरान कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को सूचना मिली कि बागला कॉलेज के सामने अक्रूर इंटर कॉलेज के पीछे जो खाली स्थान है, उसमें बने मंदिर के सामने झोंपड़ीनुमा बांस की टटिया के पीछे एक तख्त पड़ा है। वहां पर दो व्यक्ति टीईटी परीक्षा के संबंध में लोगों से पैसे वसूल कर डिवाइस बांटने की फिराक में हैं। इस मामले का स्टिंग करने के लिए महिला पुलिस कर्मी शालिनी शर्मा के अलावा सचिन धामा को 20 हजार रुपये देकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेजा गया।
विज्ञापन

मुखबिर ने थोड़ी दूर से इशारा करते हुए बताया कि टटिया में बैठे दोनों वही व्यक्ति हैं, जो द्वितीय पाली की टीईटी में पैसे लेकर ब्लू टूथ देंगे और डिवाइस के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर बताएंगे। सचिन धामा और शालिनी शर्मा ने पुष्पेंद्र पुत्र मनवीर लाल निवासी रतिभानगढ़ी मुरसान और जितेंद्र कुमार निवासी गढ़ी आशा सादाबाद से जाकर बात की तो वह परीक्षा में नकल कराने के लिए तैयार हो गए। यहां पद दोनों शातिरों ने शालिनी शर्मा और धामा को बताया कि परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले आना तो कान में लगने वाली ब्लू टूथ देंगे। उसके माध्यम से प्रश्न बता देना और उनके उत्तर इधर से बता देंगे। दोनों शातिरों ने उनसे 20 हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से थोड़ा अलग हटके शालिनी व धामा ने इस बात की जानकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को दी, जिसके बाद एसओजी प्रभारी विनोद कुमार के साथ इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने अपनी टीम को साथ लेकर जितेंद्र कुमार व पुष्पेेंद्र की घेराबंदी की। यहां पर पुष्पेंद्र पुत्र मनवीर लाल निवासी रतिभानगढ़ी मुरसान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा शातिर जितेंद्र कुमार भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए पुष्पेंद्र के पास से पुलिस ने दो ब्लू टूथ, दो सिम कार्ड, दो ब्लू टूथ सैल, 20 हजार रुपये, दो बाइक, एक पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, पर्स मोबाइल आदि सामान बरामद किया।

इस मामले का खुलासा एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कोतवाली हाथरस गेट में किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मनोज कुमार शर्मा, एसओजी प्रभारी विनोद कुमार, एसआई मुन्नालाल, शालिनी शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, अजय चौधरी, सचिन धामा, गुरमीत सिंह, विशाल कुमार, जितेंद्र कुमार व एसओजी टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed