फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police trying to find out the reason behind Rita's mysterious death

हाथरस : रीता की रहस्यमय मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police trying to find out the reason behind Rita's mysterious death
रिता की हत्या के बाद मौके पर जानकारी करते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के बीचों-बीच एक महिला की रहस्यमय हालत में हुई मौत की गुत्थी पुलिस सुलझाने में लगी है। पुलिस उसके लापता बेटे की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। परिचितों में उसकी खोजबीन की जा रही है। पुलिस मान रही है कि यदि महिला का बेटा मिल जाएगा तो काफी हद तक इस वारदात का राजफाश भी हो जाएगा।
पुलिस इस महिला के परिचितों व रिश्तेदारों से भी जानकारियां जुटा रही है। पुलिस ने कॉल डिटेल भी खंगाली और साथ ही उसके घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे हैं। पुलिस को कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।
विज्ञापन

शहर के बीचों-बीच घंटाघर-गांधी चौक में मंगलवार की रात्रि में जिस तरह से एक महिला रीता अग्रवाल की रहस्यमय तरीके से मौत हुई और उनका शव घर के अंदर ही मिला, इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस खुलासा करने में जुट गई है। इस महिला का 22 वर्षीय बेटा येशु भी लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। आखिर हत्या की क्या वजह है और इसका खुलासा करने के लिए पुलिस सभी कड़ियां जोड़ रही हैं। पुलिस के लिए इस वारदात का खुलासा करने में सबसे बड़ी चुनौती मृत रीता अग्रवाल के बेटे यशु को खोजना है। इसके लिए पुलिस ने मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया है।
मोबाइल फोनों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं। घर के आसपास जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनकी फुटेज भी पुलिस ने देखीं। कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की। पुलिस को जो मौके पर स्थिति मिली, उससे यह भी स्पष्ट हुआ कि घटना के समय न तो मकान में किसी बाहरी शख्स ने प्रवेश किया और न ही किसी वस्तु से छेड़खानी की गई।

ऐसे में आखिर रीता की मौत की क्या वजह रही, इस सवाल का जल्द से जल्द जवाब खोजने में पुलिस लगी है। कोतवाली निरीक्षक सदर लोकेश भाटी का कहना है कि जल्द ही पुलिस इस वारदात का खुलासा कर देगी। वैसे अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed