फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police strictures due to lockdown, 188 cases filed against 13

हाथरस: लॉकडाउन के चलते पुलिस की सख्ती, 13 के खिलाफ 188 का मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Apr 2020 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police strictures due to lockdown, 188 cases filed against 13
हाथरस: लॉकडाउन के दौरान हाथरस में दुकानें बंद कराती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती बरकरार है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने धारा 188 के तहत 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया तो कई स्थानों से पुलिस ने काफी लोग खदेड़े भी।
जनपद में पुलिस द्वारा लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। इसे लेकर जिलेभर में 34 बैरियरों पर वाहनों की लगातार चैकिंग की जा रही है, वहीं जिले से बाहर से आने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। इसी के चलते मंगलवार को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने चैकिंग के दौरान अनावश्यक रूप से लॉकडाउन में घूमते हुए पाए जाने वालों पर सख्ती की गई। वहीं एक जगह एकत्रित 13 लोगों के खिलाफ धारा 188, 269 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इनमें भूपेंद्र कुमार निवासी लहरा, जावेद खां व असलम निवासीगण तरफरा, निहाल सिंह निवासी हर्दपुर, विकास निवासी बिछुआगली, रिंकू कुमार निवासी गारबगढ़ी, मिंटू कुमार निवासी नगला रामसिंह, बबुआ निवासी फुसकरा रोड छिपैटी मुरसान, रवि कुमार निवासी रहना, राशिद निवासी लाला का नगला, रामकुमार निवासी दरकौला, मधुर चौहान निवासी सादाबाद गेट, दीपक कुमार निवासी काशीराम कॉलोनी के नाम शामिल हैं। पुलिस टीम में एसआई हरीशचंद्र, एसआई मुन्नालाल, विजय कुमार, गौरव कुमार, राजीव कुमार, रविंद्र सिंह, सतपाल सिंह के शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed