फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police stopped SP Lohia Vahini's Kisan Padayatra

हाथरस : सपा लोहिया वाहिनी की किसान पदयात्रा को पुलिस ने रोका

Mon, 01 Feb 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police stopped SP Lohia Vahini's Kisan Padayatra
हाथरस : सपा लोहिया वाहिनी की पदयात्रा को रोकते पुलिस कर्मी। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के बैनरतले रविवार को कृषि कानूनों के समर्थन में कस्बे में किसान पद यात्रा निकाली गई। पदयात्रा की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस ने पदयात्रा को सख्ती से रुकवा दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक नारेबाजी की।
किसान पदयात्रा का शुभारंभ लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रबल चौधरी ने नेतृत्व में प्रगतिपुरम से किया गया। मुरसान रोड पर पुलिस ने किसान पदयात्रा को रोक दिया, जिसके बाद सभी कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। प्रबल चौधरी ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। किसान इन कानूनों को वापस लेने की लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

देश का अन्नदाता आज सड़कों पर उतरकर सरकार को जगाने की कोशिश कर रहा है। सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। प्रबल चौधरी का कहना है कि किसान पदयात्रा को पुलिस ने जबरन बल पूर्वक रोक दिया। इस दौरान कौशल पंडित, बंटू चौधरी, गोलू, अभिषेक कुमार, पुनीत कुमार, भोलू चौधरी, अंकित, रंकू, सचिन, आशीष ठाकुर, रोहित, नेपाल सिंह, वीरपाल चौधरी, उमेश, निखिल नाथ, अंकित चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed