फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police stopped Congressmen going to tehsil after taking out procession, crackling noose

हाथरस: जुलूस निकाल कर तहसील जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका,तीखी नोक-झोंक

Thu, 02 Jul 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police stopped Congressmen going to tehsil after taking out procession, crackling noose
हाथरस: जुलूस की शक्ल में जाते कांग्रे​सयों को रोकते पु​लस कर्मी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ यहां भी कांग्रेसियोें ने जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने आगरा रोड पर उनके कैंप कार्यालय के निकट ही रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोक-झोंक हुई। वहीं सड़क पर बैठ कर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में कांग्रेसियों ने वहां मौजूद एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
पेट्रोल, डीजल में मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। इस क्रम में पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को यहां आगरा रोड स्थित पार्टी के राधा कृष्ण कृपा भवन स्थित कैंप कार्यालय पर एकत्रित हो गए। जैसे ही यह कार्यकर्ता वहां से साइकिलों से हाथों में तिरंगा लिए तहसील जाने को रवाना हुए, वैसे ही पहले से ही मौजूद पुलिस फोर्स ने इन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो इनकी पुलिस फोर्स से तीखी नोक-झोंक व झड़प हुई। कांग्रेसी आगरा रोड पर बैठ गए और वहां प्रदेश व केंद्र सरकार के साथ-साथ सीएम और पीएम के खिलाफ तीखी नारेबाजी करने लगे। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही जनहित के मुद्दों को उठा रही है और विपक्ष की सही भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन रुकेगा नहीं और आगे जारी रहेगा। शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा अभी तो कांग्रेसियों के संघर्ष की शुरुआत है। हम संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इतना दमन किसी सरकार में नहीं हुआ, जितना दमन कांग्रेसियों का योगी सरकार में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत कांग्रेसियों ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस मौके पर बीना गुप्ता एड., कृष्णा गुप्ता, सेवादल जिला चीफ जयशंकर पाराशर, इकबाल अहमद सौखिया, वली मोहम्मद, सलमा बेगम, आरके राजू, गिर्राज सिंह गहलोत, सत्यप्रकाश रंगीला, अविनाश पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, राधेश्याम अग्निहोत्री, गोविंद चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, शशि गुरु, देवेंद्र शर्मा, पन्नालाल, मुस्ताक अहमद, कपिल नरूला, विष्णु कुमार, शिवम त्यागी, संतोष उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed