{"_id":"614e1edd8ebc3e02606de1c5","slug":"hathras-police-recovered-ganja-worth-rs-45-lakh-from-magic-vehicle-sadabad-news-ali2740715171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिस ने मैजिक गाड़ी से बरामद किया 45 लाख रुपये का गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिस ने मैजिक गाड़ी से बरामद किया 45 लाख रुपये का गांजा
विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया गया करीब 45 लाख रुपये कीमत का अवैध गांजा। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पकड़ी गई एक मैजिक गाड़ी से करीब 45 लाख रुपये कीमत का 94.500 किग्रा अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त की गई मैजिक गाड़ी को बरामद किया है। इस दौरान गाड़ी में मौजूद दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी और गांजे को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस द्वारा 23 सितंबर की रात को मुखबिर की सटीक सूचना पर गोविंदपुर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक टाटा मैजिक गाड़ी आती हुई दिखाई दी।
इसको पुलिस टीम ने रुकवाने का प्रयास किया तो गाड़ी में मौजूद दोनों व्यक्ति गाड़ी को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। पुलिस टीम ने जब टाटा मैजिक गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी से कुल 94.500 किग्रा अवैध गांजा (कीमत करीब 45 लाख रुपये) बरामद हुआ है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह चौकी प्रभारी गोविंदपुर, उप निरीक्षक सहवीर सिंह, हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह, कांस्टेबल रिंकू यादव शामिल रहे। संवाद