फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police recovered English and country liquor in raid

हाथरस : छापे में पुलिस ने बरामद किया अंग्रेजी व देसी शराब का जखीरा

Sat, 15 May 2021 10:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police recovered English and country liquor in raid
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात को छापा मारकर क्षेत्र के दो गांवों से देसी और अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है।
एसएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सीओ सादाबाद के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव नगला चमन मौजा महरारा निवासी राम यादव के मकान पर छापा मारा। उसके बरामदे में भरे भूसे में से पुलिस ने 189 क्वार्टर, पांच हाफ बोतल एवं सात बोतल विभिन्न मार्का की अंग्रेजी शराब की जब्त कर लीं।
टीम ने गृह स्वामी के पुत्र नीलेश और वंदना को हिरासत में ले लिया। यह लोग बाहर से शराब लाकर घर पर ही बेचते थे। इसके बाद टीम ने क्षेत्र के गांव मानिकपुर (जलेसर रोड) के निकट सादाबाद-जलेसर मार्ग पर रेलवे लाइन के ओवरब्रिज के पास से इस गांव के निवासी गुड्डू उर्फ प्रताप सिंह को 22 देसी शराब के पाउचों के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन

टीम में एसएसआई विजेंद्र सिंह, आबकारी निरीक्षक संजय कुमार सादाबाद, एसआई दिलीप कुमार, एसआई दयानंद, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार , आबकारी हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल विजय प्रकाश एवं कांस्टेबल रामकुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed