फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police reached the information about the lovers being in the restaurant, there was chaos

हाथरस : प्रेमी युगल के रेस्टोरेंट में होने की सूचना पर पहुंची पुलिस, मची अफरा-तफरी

Sun, 07 Aug 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police reached the information about the lovers being in the restaurant, there was chaos
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के बागला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेमी युगल के होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर खलबली मच गई। देखते ही देखते काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने आपको पति पत्नी बताया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को वहीं पर रफा-दफा कर दिया।
कोतवाली सदर इलाके के एक गली में पिछले दिनों एक युवक युवती को संदिग्ध हालत में पुलिस ने एक घर से बरामद किया था। दोनों को पुलिस कोतवाली लेकर आई थी। इस मामले के बाद शनिवार-रविवार की देर रात को बागला मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में भी प्रेमी युगल होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

यहां पर काफी भीड़ लग गई। मामला रात के करीब 1:00 का होने के कारण पुलिस ने प्रेमी युगल से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी वहां पर आ गई थी। इसे देख युवक अपनी प्रेमिका को छोड़ वहां से भाग गया था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही मामले को रफा-दफा कर दिया। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार भाटी ने बताया कि प्रेमी युगल मिलने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed