फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police officers and personnel took a pledge of unity-integrity

हाथरस : पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने लिया एकता-अखंडता का संकल्प

Fri, 28 Jan 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police officers and personnel took a pledge of unity-integrity
हाथरस : गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होते सांस्कृतिक कार्यक्रम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपने शिविर कार्यालय पर ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प दिलाया। यहां देश भक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इनको किया गया सम्मानित
हाथरस। रामवीर सिंह को राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सीओ सदर रुचि गुप्ता को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न रजत (सिल्वर) से सम्मानित किया गया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसचओ केशव दत्त शर्मा को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया। एसआई दिनेशचंद्र को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, डॉ. आनंद कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन हाथरस (प्रथम कमांडर) को गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम कमांडर के रूप में परेड का नेतृत्व करने के लिए, बिहारी सिंह यादव प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को द्वितीय कमांडर के रूप में परेड का नेतृत्व करने, एसआई राजपाल सिंह को परेड में तृतीय कमांडर की कमान संभालने, डायल-112 में नियुक्त राजेश यादव को कमांडर पीआरवी 1116, दीपक कुमार कमांडर पीआरवी 3921, राम नारायण कमांडर पीआरवी 3921, देवेंद्र सिंह कमांडर पीआरवी 3921, सतेंद्र सिंह एचजी पायलेट पीआरवी 3921, अर्जुन सिंह एचजी पायलेट पीआरवी 3921, विनीत कुमार एचजी पायलेट 3921 को सराहनीय कार्य के लिए अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संवाद
विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों को भी मिले प्रशस्ति पत्र
हाथरस। नवनीत सिंह डायल 112, मुख्य आरक्षी जवाहर सिंह एसओजी, मुख्य आरक्षी सत्यवीर सिंह पैरोकार थाना चंदपा, आरक्षी किरनपाल पैरोकार थाना हाथरस जंक्शन, आरक्षी समनेश कुमार डीसीआरबी, आरक्षी रमन यादव थाना चंदपा, आरक्षी वीरू चुनाव कार्यालय, आरक्षी चेतन राजौरा एसओजी, आरक्षी जोगेंद्र सिंह एसओजी, आरक्षी अतुल मंगल मीडिया सेल, आरक्षी कुंदन पुलिस लाइन (फोटोग्राफर), महिला आरक्षी 230 लीना परिवार परामर्श केंद्र, एफएसएसओ पुरुषोत्तम सिंह फायर सर्विस, फायरमैन योगेंद्र कुमार फायर सर्विस, एचजी अशोक कुमार डायल-112 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। परेड ग्राउंड की साज-सज्जा व अन्य कार्यों में सहयोग के लिए एसआई हीरेंद्र कुमार, एचसी परिवहन शाखा कौशल कुमार सिंह, एचसी रिंकू कुमार, लक्ष्मीनारायण, आरक्षी जितेंद्र कुमार, आरक्षी रवेंद्र कुमार और आरक्षी योगेश कुमार सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका भी हुआ सम्मान
लायंस क्लब के अध्यक्ष अशोक कपूर, डॉ. मनीषा मौर्य (एमबीबीएस), बीके शांता बहन प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हाथरस, इंजीनियर आलोक शर्मा संस्थापक ब्लू हैबल्स चैरिटेबल ट्रस्ट, सेवानिवृत एसआई श्रीकृष्ण को भी सम्मानित किया गया। अतुल वर्मा प्रवक्ता जिला खेल प्रभारी माध्यमिक शिक्षा, पवित्रा अधिष्ठात्री कन्या गुरुकुल सासनी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed