{"_id":"61fd7c0220ecf0434e4cf3a5","slug":"hathras-police-observer-inspected-sikandrau-hathras-junction-police-stations-hathras-news-ali2845113105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिस प्रेक्षक ने किया सिकंदराराऊ, हाथरस जंक्शन थानों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिस प्रेक्षक ने किया सिकंदराराऊ, हाथरस जंक्शन थानों का निरीक्षण
विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली सिकंदराराऊ के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते चुनाव प्रेक्षक (पुलिस)। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चुनाव प्रेक्षक (पुलिस) डीआईजी मीची पाकू ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सिकंदराराऊ और हाथरस जंक्शन थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया और चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय रिकार्ड, मास्टर चुनाव रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत थाने पर तैयार किए गए मास्टर चुनाव रजिस्टर को चेक कर उसका अवलोकन किया। तत्पश्चात निरोधात्मक कार्यवाही, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, सीआरपीसी में की गई कार्रवाई, लाइसेंसी शस्त्रों के जमा कराए जाने की स्थिति और अवैध शस्त्रों की बरामदगी के संबंध में जानकारी ली।
प्रेक्षक ने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के संबंध में गहनता से समीक्षा कर उनकी संवेदनशीलता के कारणों के बारे में जानकारी ली। ऐसे कारकों के खिलाफ की गई निरोधात्मक कार्रवाई का विवरण देखा। चुनावी रंजिश, चुनाव के दौरान आने वाली अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद