{"_id":"5e2c8b998ebc3e7090294da3","slug":"hathras-police-gathered-details-about-suspicious-people-hathras-news-ali225027435","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: संदेहास्पद लोगों के बारे में पुलिस ने जुटाया ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: संदेहास्पद लोगों के बारे में पुलिस ने जुटाया ब्योरा
विज्ञापन
हाथरस: डीपीआरओ कार्यालय में चोरी के बाद जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
संदेहास्पद लोगों के बारे में पुलिस ने जुटाया ब्योरा
विकास भवन पहुंचकर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से की पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में महत्वपूर्ण डाटा के चोरी होने के मामले में शनिवार को थाना मुरसान पुलिस ने कार्यालय पहुंचकर तफ्तीश की। पुलिस ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता की। इस मौके पर कंप्यूटर में रखे महत्वपूर्ण डाटा के बारे में भी जानकारी। ग्राम पंचायतों में तैनात सफाईकर्मियों व अन्य संदेहास्पद लोगों के मोबाइल नंबरों की सूची ली।
बुधवार की रात्रि डीपीआरओ कार्यालय के बार रूम का ताला तोडक़र बदमाशों ने दो कंप्यूटर, एक लैपटॉप व एक प्रिंटर को चोरी कर लिया था। बदमाशों ने उस कंप्यूटर को चोरी किया, जिसमें विभाग का अहम डाटा रखा गया था। हैरानी की बात यह है कि वही कंप्यूटर फिर से चोरी किया गया, जिसमें कुछ दिन पहले आग लगी थी। इस मामले में डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कोतवाली मुरसान में चोरी की एफआईआर दर्ज करा दी है।
पुलिस ने वारदात की तफ्तीश तेज कर दी है। पुलिस ने शनिवार को विकास भवन व डीपीआरओ कार्यालय पहुंच कर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों व सफाई कर्मियों के बीच हुए विवाद के बारे में भी जानकारी ली। इस घटना के संदेहास्पद लोगों के मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल भी जुटाई।