{"_id":"62322f9e5fa8b122dc6dae8f","slug":"hathras-police-excise-team-raided-and-caught-illegal-liquor-shaphu-news-ali2872673132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिस, आबकारी टीम ने छापा मारकर पकड़ी अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिस, आबकारी टीम ने छापा मारकर पकड़ी अवैध शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद (हाथरस)।
होली के त्योहार के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्राधिकारी सादाबाद ब्रह्म सिंह व जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना सादाबाद अंतर्गत ग्राम विधौरा, बिसावर और नायबाग में अवैध शराब के अड्डों पर छापा मारा।
इस दौरान टीम ने राजपाल पुत्र लौकी निवासी ग्राम विधारा, बिसावर थाना सादाबाद को 49 पौवे अवैध नकली विदेशी मदिरा ब्रांड रॉयल क्लासिक शराब व मैक डबल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनयम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो कृष्णमुरारी सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप सिंह भदौरिया मौजूद रहे। संवाद