फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police engaged in search of miscreants who robbed the agent

हाथरस : आढ़ती से लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police engaged in search of miscreants who robbed the agent
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक आढ़ती के साथ हुई साढ़े चार लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा गठित टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है और लूट का जल्द खुलासा होने की बात कह रही है।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ रोड स्थित चमन विहार कॉलोनी निवासी नवनीत वार्ष्णेय पुत्र गिरीशचंद्र की अलीगढ़ रोड स्थित अनाज मंडी में मैसर्स पुनीत कुमार नवनीत कुमार बी-टू के नाम से कमीशन एजेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे नवनीत कुमार के साथ घर से थोड़ी ही दूर पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश उनके बैग को छीनकर ले गए थे।
विज्ञापन

इस बैक में आढ़ती के 4.5 लाख रुपये, मोबाइल व लैपटॉप रखा हुआ था। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता, थाना हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। अब पुलिस इसी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। एसपी ने घटना के शीघ्र खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे। बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द ही खुलासा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed