फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police could not solve the mystery of the male skeleton

हाथरस : नर कंकाल का रहस्य नहीं सुलझा पाई पुलिस

Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Police could not solve the mystery of the male skeleton
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

गांव ऊतरा के जंगलों में मिले नर कंकाल का रहस्य पुलिस एक पखवाड़े बाद भी नहीं सुलझा पाई है। हालांकि पुलिस डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करना चाहती है। मृतक के भाई विवेक का कहना है कि नर कंकाल के पास मिले कपडे़ और चप्पलों के आधार पर यह बात तो स्पष्ट हो गई है कि यह कपडे़ और चप्पल उसके 44 वर्षीय भाई दिनेश पुत्र बनवारी के ही हैं।
दरअसल, गांव ऊतरा निवासी 44 वर्षीय दिनेश पुत्र बनवारी घर से 17 जून को बेटी की शादी के लिए बर्तन लेने के लिए घर से गया था, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। सगे संबंधियों के यहां तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। परेशान होकर पीड़ित परिजनों ने 25 जून को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पांच जुलाई को अचानक खेत की जुताई के दौरान नर कंकाल मिला था।
विज्ञापन

ग्रामीण एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। नर कंकाल के पास से मिले कपडे़ एवं चप्पलों के आधार पर परिजनों ने नर कंकाल की पहचान 44 वर्षीय दिनेश के रूप में की थी। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम भी कराया था, लेकिन सही जानकारी के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट कराना चाहती है, लेकिन हैरत की बात यह है कि हत्या जैसे संगीन मामले में एक पखवाड़े के बाद भी पुलिस आज तक डीएनए टेस्ट नहीं करा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed