फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police arrested the accused with stolen goods

हाथरस : पुलिस ने चोरी के माल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police arrested the accused with stolen goods
हाथरस : कोतवाली सहपऊ में चोरी के माल सहित गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

थाना सहपऊ पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली के थाना सफदरजंग एन्क्लेव क्षेत्र से नकदी की चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को क्षेत्र के गांव उधैना से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी के पैसों से खरीदी गई एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, एक एलईडी टीवी, तीन पंखे, एक अलमारी, एक इन्वर्टर मय बैटरी सहित करीब चार लाख रुपये कीमत का सामान बरामद हुआ है।
कोतवाली सहपऊ केेप्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सतीश पुत्र छिंगाराम निवासी उधैना ने पूछताछ में दिल्ली के सफदरजंग थाना क्षेत्र में चोरी करने की वारदात का इकबाल किया है। उसने बताया कि वह तपस दास गुप्ता निवासी सफदरजंग थाना क्षेत्र दिल्ली में के घर पर काम करता था। काम छोड़ने के बाद उसने मालिक के घर से चोरी करने की योजना बनाई। मौका पाकर वह वादी के घर से करीब सात लाख रुपये चोरी कर अपने घर ग्राम उधैना थाना सहपऊ में आकर रहने लगा।
विज्ञापन

चोरी के पैसों से उसने मोटरसाइकिल, एलईडी टीवी, पंखे, अलमारी, इन्वर्टर आदि सामान खरीद लिया। अन्य पैसों को उसने अपनी सुख-सुविधा में खर्च कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम, उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल शैलेंद्र, कांस्टेबल सर्वेंद्र कुमार, रिटायर्ड कांस्टेबल दीपक शर्मा थाना सहपऊ जनपद हाथरस के साथ थाना सफदरजंग एन्क्लेव नई दिल्ली के हेड कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल कृष्णपाल व फरहान, कांस्टेबल नेमिचंद्र शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed