फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras police-administration alert as soon as Citizenship Amendment Act comes into force

CAA: नागरिकता संशोधन कानून लागू होते ही पुलिस-प्रशासन सतर्क, लगाया गश्त, अफवाह फैलाने वालों पर नजर

Mon, 11 Mar 2024 09:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 09:10 PM IST
सार

सीएए का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया। हाथरस जिले भर में अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त की और माहौल का जायजा लिया।

विज्ञापन
Hathras police-administration alert as soon as Citizenship Amendment Act comes into force
हाथरस शहर में गश्त करते पुलिस अधिकारी - फोटो : पुलिस

विस्तार

आखिरकार लोकसभा चुनाव से पूर्व देश में नगरिकता संशोधन कानून लागू होने को लेकर चल रहा इंतजार 11 मार्च को पूरा हो गया। केंद्र सरकार द्वारा सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (नागरिकता संशोधन कानून) को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। सीएए का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया। हाथरस जिले भर में अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त की और माहौल का जायजा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

11 मार्च की शाम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सिटीजन शिप अमेंडमेंट एक्ट (नागरिकता संशोधन कानून) लागू किए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।  इसके साथ ही देश में सीएए लागू हो गया। सीएए लागू होने के साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। पूर्व में सीएए को लेकर देशभर के अलग-अलग शहरों में धरना और विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे। लोगों ने सड़कों पर उतरकर सीएए का विरोध किया था। कई शहरों में कई महीनों तक धरना चला था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी झड़प हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गश्त
हाथरस जिले के भी कस्बा सिकंदराराऊ से लगे कस्बा पुरदिलनगर में भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जमकर बवाल हुआ था। यहां प्रदर्शनकारी सड़क पर उतार आए थे और जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई थी। पूर्व में हुई घटना को देखते हुए सीएए लागू होने के साथ ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। अधिकारियों द्वारा शाम को जिले भर में पुलिसबल के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त की। पुलिस द्वारा संदिग्ध व अफवाह फैलाने वाले लोगों पर खासी नजर रखीं जा रही है। खुफिया तंत्र भी अलर्ट रहा। 
सीएए
आगामी लोकसभा चुनाव , त्यौहार व मंगलवार से शुरू हो रहे रमजान माह को लेकर जिले में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जा रही हैं। सभी धर्म गुरुओं से भी बातचीत हो रही हैं। सर्किल ऑफिसर, थाना प्रभारी, गरुण व चीता मोबाइल को क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिले में छह क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। जिले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है। -निपुण अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed