फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pledge taken on voter awareness day

हाथरस: मतदाता जागरुकता दिवस पर ली गई शपथ

Sun, 26 Jan 2020 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Pledge taken on voter awareness day
हाथरस: डीआरबी इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं को एपिक कार्ड देते एडीए? - फोटो : HATHRAS
मतदाता जागरूकता दिवस पर ली मतदान की शपथ
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शहर के विभिन्न स्कूल कॉलेजों, सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों में मतदान की शपथ ली। वक्ताओं ने अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ ली।
राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजली मित्तल ने सभी छात्रों को मतदान का महत्व बताते हुए अपील की कि वह सभी अपने आसपास मतदान को लेकर जागरूकता फैलाए। व्यायाम शिक्षक पवन गोस्वामी ने सभी छात्रों को शपथ भी दिलाई, जिसमें सभी ने प्रण लिया कि वे भविष्य में अपने मतदान का प्रयोग बिना किसी डर या भेदभाव के जरूर करेंगे। छात्र ही देश के भावी नागरिक है।
विज्ञापन

प्रेम रघु ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में मतदान दिवस पर डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भरत शर्मा ने शपथ दिलाई। चेयरमैन डॉ. पीपी सिंह, डायरेक्टर आरके सिंह, मीनेश सिंह, डॉ. केके सिंह, सतेंद्र सिंह, लोकेश भारद्वाज, डॉ. भुुवनेश सिंह, अभिनव, नरेंद्र कुमार आदि थे। सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रार्थना सभा में स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश कुुमार शर्मा ने सभी शिक्षकों, बच्चों और अन्य कर्मचारियों को अनिवार्य व निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीपीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने मतदाता दिवस के मौके पर बच्चों शिक्षक-शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर रैली का आयोजन गांव परसारा में किया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. बनी सिंह, गौरव कुमार, रॉकी चौहान, चेतन राना, कुलदीप, अनुज, विकास, कपिल, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed