फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pledge administered to create peace and communal harmony

हाथरस : शांति व सांप्रदायिक सौहार्द बनाने की दिलाई शपथ

Wed, 15 Jun 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Pledge administered to create peace and communal harmony
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम, एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने मंगलवार को कानून व्यवस्था को लेकर विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजनों, मौलवियों, पुजारियों, मुतवल्लियों एव धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। डीएम ने धर्मगुरुओं से जिले में भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने पर न केवल चर्चा की, बल्कि उनके विचार जाने।
धर्मगुरुओं ने जिले में अनेकता में एकता, अमन-चैन एवं आपसी सौहार्द कायम रखने पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। डीएम ने उपस्थित सभी लोगों को शांति व कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की शपथ दिलाई। विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं द्वारा एक स्वर से आश्वासन दिया गया कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने सभी समुदाय के धर्मगुरुओं से स्पष्ट रूप से कहा कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत तो होगी, लेकिन ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज एक निर्धारित मानक के अनुरूप होनी चाहिए, जिससे जनसामान्य को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

नये धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजकतत्वों को भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी शुक्रवार की नमाज शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हो, इसके लिए स्थानीय जरूरतों के अनुसार सभी जरूरी प्रयास किए जाएं और गलत बयान जारी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आएं।

उन्होंने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार वैद्य ने कहा कि अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखें एवं माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर गंभीर धाराओं में जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed