{"_id":"61214f8c8ebc3e799c6148eb","slug":"hathras-pet-will-be-held-at-17-centers-in-two-shifts-on-24th-hathras-news-ali2712327152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 24 को दो पालियों में 17 केंद्रों पर होगी पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 24 को दो पालियों में 17 केंद्रों पर होगी पीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियों के संबंध में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) जेपी सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। यह परीक्षा 24 अगस्त को 17 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
बैठक में एडीएम ने कहा कि आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कोविड के नियमों का शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर समस्त आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट सतर्क व सक्रिय रहें। सभी संबंधित अधिकारी व व्यवस्थापक अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझ लें और उसके संबंध में पूरी तैयारी कर लें।
पीईटी के लिए नामित डिस्ट्रिक्ट मैनेजर वरुण अग्रवाल ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से परीक्षा के आयोजन से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को दो पालियों में 17 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी का आयोजन होना है। संवाद