फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People upset due to inflation, unemployment and corruption

हाथरस : महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से लोग परेशान

Wed, 29 Sep 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People upset due to inflation, unemployment and corruption
मीरपुर में जनसंपर्क करते कांग्रेसी। - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के छह गांवों में कांग्रेसियों ने जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से आम जनता बुरी तरह परेशान है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।
कांग्रेसियों ने क्षेत्र के गांव मीरपुर, सिंधौली, जिरौली खुर्द, नगला फौजी व जिरौली कलां में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा वह पहले तो जिले के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराएंगे, अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान एडवोकेट ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सरकार के आदेश को हवा में उड़ा दिया है। लोगों को परेशान किया जा रहा है। मौके पर दिनेश कुमार चौहान एडवोकेट शोला, बच्चू शर्मा, संजय कुमार, विजय कुमार, कपिल देव, गोपाल चौहान, नरेंद्र सिंह, श्याम पाल सिंह, विनय कुमार, जयकांत व मनोज कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed