फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People's thirst will be quenched with RO water in summer

हाथरस : गर्मी में आरओ के पानी से बुझेगी लोगों की प्यास

Mon, 11 Apr 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People's thirst will be quenched with RO water in summer
हाथरस : नि: शुल्क आरओ वाटर योजना का एक दिव्यांग से फीता कटवाकर शुभारंभ कराते नगर पालिकाध्यक्ष। स? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में फिर से आरओ पेयजल की सुविधा शुरू की गई है। नगर पालिका प्रांगण में इस जल सेवा का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष की मौजूदगी में एक दिव्यांग और पांच ई रिक्शा चालकों ने फीता काटकर किया। बैंड बाजों की धुन के बीच यह शुरुआत हुई।
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि इस कार्य का शुभारंभ दिव्यांग व ई रिक्शा चालकों से इसलिए कराया गया है, क्योंकि यह लोग दिन रात मेहनत करते है और अपने परिवार को पालते हैं। गर्मी में यह लोग पानी के लिए काफी परेशान रहते हैं। इसी परेशानी को खत्म करने के लिए इन जैसे मेहनती लोगों से इस जल सेवा की शुरुआत कराई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा प्रति वर्ष अप्रैल से सितंबर माह तक नगर में विभिन्न स्थानों पर निशुल्क शीतल आरओ जल नागरिकों को उपलब्ध कराया जाता है। रिक्शों पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। कोरोना से बचाव के लिए उनको मास्क व सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर सहायक अभियंता (जल) सोमप्रकाश, सहायक अभियंता (सिविल) डंबर सिंह, अवर अभियंता महेशचंद्र सारस्वत, सभासद प्रमोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, विशाल दीक्षित, बबिता वर्मा, अशोक गोला, शहीद कुरैशी आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed