फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People's representatives churned with the officials regarding the problems of electricity

हाथरस : बिजली की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों संग किया मंथन

Sat, 09 Oct 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: People's representatives churned with the officials regarding the problems of electricity
हाथरस : ओढ़पुरा स्थित बिजली कार्यालय पर सांसद, विधायक विद्युत अधिकारियों से वार्ता करते हुए। संव? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में शुक्रवार को मुख्य अभियंता ने बिजली अफसरों से वार्ता की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी विभिन्न समस्याओं पर वार्ता की गई। वार्ता के दौरान सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना मौजूद रहे।
सांसद राजवीर दिलेर व सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर विभागीय अधिकारी जागरूक हों। समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने उपखंड अधिकारी की शिकायत की। उन्होंने एसडीओ को हटाने के लिए मुख्य अभियंता मुकुल सिंघल से कहा।
विज्ञापन

शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने शहर में बिजली आपूर्ति व अन्य मुद्दों से अफसरों को अवगत कराया। बिजली अधिकारियों ने जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा मुख्य अभियंता ने बिजली अधिकारियों से राजस्व को लेकर भी वार्ता की। राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता जगतराम, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार के अलावा अन्य बिजली अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed