फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People of housing-development colony demonstrated against waterlogging

हाथरस : जलभराव के विरोध में आवास-विकास कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 Jun 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People of housing-development colony demonstrated against waterlogging
हाथरस : आवास-विकास कॉलोनी में जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की आवास-विकास कॉलोनी के सेक्टर दो के निवासी वहां व्याप्त जलभराव से परेशान हैं। इन लोगों ने शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि जलभराव की इस समस्या से कॉलोनी के लोग पलायन को मजबूर हैं।
शहर की आवास-विकास कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी न होने पर लोग काफी काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यहां से गंदे पानी की निकासी नहीं होती है और स्थिति यह है कि यहां का गंदा पानी घरों के आगे हिलोरें मार रहा है। नालियों का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। इससे लोग परेशान हैं। शुक्रवार को इस समस्या से आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि वह कई बार नगर पालिका के अधिकारियों व प्रशासन को इसकी जानकारी दे चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इन लोगों का यह भी कहना था कि उनकी कॉलोनी के कुछ लोग यहां से पलायन कर चुके हैं और वह भी पलायन करने को मजबूर हैं। इधर, इस मामले में नगर पालिका के ईओ अनिल कुमार का कहना है कि यहां जलभराव की समस्या जल्द ही दूर कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed