{"_id":"611abc1a8ebc3e42cc15f9b6","slug":"hathras-people-from-two-villages-clashed-for-refusing-to-exercise-on-the-road-five-injured-sasni-news-ali2708229120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः सड़क पर व्यायाम करने से मना करने पर भिड़े दो गांवों के लोग, पांच लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः सड़क पर व्यायाम करने से मना करने पर भिड़े दो गांवों के लोग, पांच लोग जख्मी
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक।
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
सार्वजनिक सड़क पर व्यायाम करने की शिकायत करने पर गांव धिमरपुरा के लोगों ने गांव खेड़ा फिरोजपुर के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इसमें कुल्हाड़ी, ईंट-पत्थर व सरिया चले। मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से गंभीर अवस्था में घायल एक व्यक्ति को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ित के पुत्र संजय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।
दरअसल, शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे खेड़ा फिरोजपुर के कुछ लोग अपनी दुकानें बंद करके सासनी से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में धिमरपुरा के युवक सड़क पर व्यायाम कर रहे थे। खेड़ा फिरोजपुर के लोगों ने रास्ते में व्यायाम करने से मना किया तो युवकों ने खेड़ा फिरोजपुर के एक युवक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इस पर युवकों ने घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। परिजन शिकायत लेकर गांव धिमरपुरा के युवकों के घर पहुंचे। इसी बात पर धिमरपुरा के लोग आक्रोशित हो उठे और अपने अपने हाथों र्में इंट, सरिया, कुल्हाड़ी लेकर खेड़ा फिरोजपुर के लोगों पर हमला बोल दिया। जमकर मारपीट हुई। इससे भगदड़ मच गया।
लोग इधर उधर छिपने लगे। मारपीट में खेड़ा फिरोजपुर के पांच लोग लालाराम, हुब्बलाल, राजेश कुमार, रघुवीर, संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। गंभीर अवस्था में लालाराम को मेडिकल रेफर किया गया है। मामले में चार नामजद व पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

धिमरपुरा में हुई मारपीट में घायल- फोटो : SASNI