फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People from two communities assaulted for breaking mangoes

हाथरस: आम तोड़ने को लेकर हुई दो समुदायों के लोगों में मारपीट

Fri, 17 Apr 2020 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People from two communities assaulted for breaking mangoes
दो समुदायों में मारपीट की घटना के बाद गांव धर्मपुर नगरिया में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर नगरिया में शुक्रवार को आम तोड़ने के विवाद में दो समुदायों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े में घायल चार लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जानकारी ली। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
लोगों ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के गांव धर्मपुर में अखिलेश के खेत से गांव नगरिया के कुछ बच्चे आम के बाग में घुसकर आम तोड़ रहे थे। तभी अखिलेश ने बच्चों को आम तोड़ते हुए देख लिया। उसने बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। समुदाय विशेष के बच्चों ने मारपीट की शिकायत अपने परिजनों से कर दी।
विज्ञापन

इस पर समुदाय विशेष के लोगों ने धर्मपुर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करते हुए पथराव शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और सलेमपुर चौकी प्रभारी, कोतवाली प्रभारी सिकंदराराऊ व सीओ सिकंदराराऊ डॉ. राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन की। दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुला लिया गया, जहां उनके बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed