फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pensioners demonstrated in the municipality demanding pension and dearness allowance

हाथरस : पेंशन और मंहगाई भत्ते की मांग को लेकर पेंशनर्स ने नगर पालिका में किया प्रदर्शन

Thu, 07 Apr 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Pensioners demonstrated in the municipality demanding pension and dearness allowance
हाथरस : अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका प्रांगण में प्रदर्शन करते पेंशनर्स। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने यहां नगर पालिका परिसर में बकाया पेंशन और महंगाई भत्ते की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नगर पालिका पेंशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी भी निर्वाचित हुई।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका हाथरस के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का माह फरवरी और माह मार्च की पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा महंगाई भत्ते की किश्तों का भुगतान भी नहीं किया गया है। पेंशन व महंगाई भत्ता न मिलने पर पेंशनर्स भुखमरी के शिकार पर हैं। बीमार पेंशनर्स अपना उपचार भी नहीं करा पा रहे हैं। इसलिए उन्हें 13 अप्रैल तक भुगतान करा दें।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका अनिल कुमार ने यह ज्ञापन लिया और पेंशनर्स को तत्काल ही एक माह की पेंशन उनके खाते में पहुंचाने का वादा किया। इधर, नगर पालिका पेंशनर्स एसोसिएशन का भी गठन किया गया। बैठक दौलत राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें सतीश चंचल को अध्यक्ष, सतीश शंकर वार्ष्णेय को महामंत्री चुना गया। विनोद कुमार कोमल को संयोजक व सन्नूलाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रेमवती वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरोज कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाषनारायण उपमंत्री, अशोक पाठक को संगठन मंत्री बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed