{"_id":"6182d769d264c86dc01243df","slug":"hathras-peace-remained-in-parsaura-on-the-third-day-of-the-fight-shaphu-news-ali2773974162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मारपीट के तीसरे दिन परसौरा में रही शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मारपीट के तीसरे दिन परसौरा में रही शांति
विज्ञापन
गांव परसौरा में तैनात पुलिस बल।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव परसौरा में अनुसूचित जाति के लोगों और दबंगों के मध्य सोमवार को हुई मारपीट के बाद पूरे गांव में शांति बनी हुई है। सभी ग्रामीण अपने खेतों के कामों में काम करने जुट गए हैं। वहीं दबंग पक्ष के लोग गांव से चले गए हैं। उनके घरों में केवल महिला एवं बुजुर्ग ही रह गए हैं। गांव में शांति एवं अनुसूचित जाति के लोगों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के लिए प्रशासन ने एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया है।
इधर, कोतवाल अतुल कुमार लगातार गांव की स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। बुधवार की दोपहर को पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि सोमवार की सुबह अनुसूचित जाति का एक युवक दूसरी जाति के घरों के आगे से गली में तेजी से ट्रैक्टर निकाल रहा था।
सामने से एक बुग्गी आ रही थी। उसे बचाने के प्रयास में उसके ट्रैक्टर का एक टायर नाली में चला गया। उसमें से निकले गंदे पानी के छींटों से बचने के प्रयास में एक महिला गिर पड़ी थी। महिला के परिजनों ने ट्रैक्टर चला रहे युवक से सही तरीके से ट्रैक्टर चलाने की बात कही। इसे लेकर नोकझोंक और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मारपीट में छह लोग घायल हुए थे। घायलों में से पांच लोगों को हाथरस रेफर कर दिया गया था। इनमें से दोनों पक्षों के तीन लोगों की हालत अब तक गंभीर बनी हुई है। दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबंग पक्ष के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।