{"_id":"62c722e98b42aa1c2e615967","slug":"hathras-pcs-written-on-the-name-plate-of-dpro-office-hathras-news-ali2955670153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डीपीआरओ कार्यालय की नाम पट्टिका पर लिखा पीसीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डीपीआरओ कार्यालय की नाम पट्टिका पर लिखा पीसीएस
विज्ञापन
हाथरस : डीपीआरओ दफ्तर पर लगी नाम पट्टिका, जिस पर पीसीएस लिखा है। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय की नाम पट्टिका पर उनके नाम के साथ पीसीएस लिखा जाना चर्चाओं का विषय बन गया है। मामले ने तूल पकड़ा तो इस बोर्ड को उतार लिया गया। कुछ लोगों ने इसके फोटोग्राफ भी उच्चाधिकारियों को भेज दिए हैं।
गौरतलब है कि शासन स्तर से कुछ दिनों पहले डीपीआरओ के पद पर सुबोध जोशी का तबादला किया गया था। चार्ज संभालने के साथ ही डीपीआरओ ने अपने कार्यालय के बाहर, अंदर और बोर्ड पर अपने नाम को पदनाम सहित अंकित कराया। बोर्ड पर डीपीआरओ के नाम के साथ पीसीएस भी लिखा गया। इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
अधिकारियों व कर्मचारियों मेें भी इसे लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई। मामले को तूल पकड़ता देख वर्तमान में कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड को उतार लिया गया है। दूसरी ओर कुछ लोगों ने इसके फोटो भी उच्चाधिकारियों को भेज दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
डीपीआरओ ने पद के आगे पीसीएस लिख रहा है। इस बारे में जानकारी की जाएगी। विकास भवन में किसी पीसीएस अधिकारी की तैनाती के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। डीपीआरओ से इस बारे में जानकारी ली जाएगी।
-साहित्य प्रकाश मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी