{"_id":"6245dfa189662369ab1bbeef","slug":"hathras-pavana-academy-won-the-first-quarter-final-hathras-news-ali2882396134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पावना एकेडमी ने जीता पहला क्वार्टर फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पावना एकेडमी ने जीता पहला क्वार्टर फाइनल
विज्ञापन
बागला कॉलेज के मैदान पर चल रहे किक्रेट टूर्नामेंट में टॉस उछालते सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी। स
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बागला कॉलेज के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले क्वार्टर फाइनल में पावना एकेडमी ने अपना मुकाबला जीता। दूसरे मुकाबले में किड्स कार्नर फिरोजाबाद की टीम विजयी रही।
पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राइजिंग चैंपियन मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 97 रन का ही स्कोर खड़ा किया। चंदन कुमार ने 24, किशोर थापा ने 20 रन की पारी खेली। आदिल व अनमोल ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावना एकेडमी की टीम ने आठ ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। अनमोल वार्ष्णेय 64 व कौशल यादव ने 22 रन की पारी खेली। अनमोल वार्ष्णेय को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में किड्स कार्नर फिरोजाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवर में टीम ने आठ विकेट पर 200 रन बनाए। शिवम बंसल ने 61 व रितुराज शर्मा ने 47 रन की पारी खेली। सत्यम ने अपने चार ओवर में 34 रन देकर पांच विकेट लिए। श्रौर्या क्लब इटावा की पूरी टीम 149 रन ही बना पाई। आशीष ने 43 व सत्यम ने 41 रन की पारी खेली। शोएब कुरैशी ने तीन, वाकस अहमद ने दो विकेट लिए। शोएब कुरैशी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
श्रीनगर वॉरियर्स ने दिल्ली क्लब को हराया
टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच तीसरी पाली में खेला गया। जोकि बैन एंड ग्रास क्लब दिल्ली व श्रीनगर वॉरियर्स दिल्ली के मध्य हुआ। बैन एंड ग्रास क्लब दिल्ली की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। जिसमें मोहम्मद आकिब ने सर्वाधिक 45 रन का स्कोर किया।
एकस ने तीन व रोनित और वरुण ने दो-दो विकेट लिए। श्रीनगर वॉरियर्स की टीम ने 15 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। जिसमें वरुण ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली। मोहम्मद आकिब ने तीन विकेट लिए। वरुण को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान यूपीसीए से मान्यता प्राप्त एंपायर रीतेश कुमार व असलम ने की। स्कोरिंग अरुण ने की।
कमेंटरी नरेंद्र कुमार शर्मा व ऑनलाइन स्कोरिंग राहुल कुमार ने की। टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी श्रोताओं ने यू ट्यूब पर लाइव प्रसारण का लुत्फ उठाया। मौके पर आयोजनकर्ता अनिल वर्मा माही, आकाश अग्रवाल, सुमित गोस्वामी, अमित श्रोती, करन शर्मा, सुजीत पचौरी, संजय ग्रोवर, विक्की भइया, राहुल कुमार, संदीप कुमार, अरुण, शेखर कश्यप आदि थे।