{"_id":"625467ebedca035d8d503ec1","slug":"hathras-patients-wandering-for-water-in-district-hospital-attendants-hathras-news-ali289061311","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला अस्पताल में पानी के लिए भटक रहे मरीज, तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला अस्पताल में पानी के लिए भटक रहे मरीज, तीमारदार
विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल परिसर में लंबे समय से सूखे नल और इनकी टूटी हुई टोटियां। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भीषण गर्मी में जब पल-पल लोगों का कंठ सूख रहा है तो ऐसे में बागला जिला अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके तीमारदार पानी के लिए तरस रहे हैं। उनको पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा। अस्पताल परिसर में हैंडपंप भी टूटा पड़ा है। वहां वाटर कूलर से भी पानी नहीं मिल पा रहा। सोमवार को भी जिला अस्पताल परिसर में मरीज और उनके तीमारदार पानी के लिए परेशान दिखे। मजबूरी में कुछ को तो बाहर से खरीदकर पानी पीकर प्यास बुझानी पड़ी।
इस समय गर्मी अपना कहर बरपा रही है। जिला अस्पताल में लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर में हैंडपंप खराब पड़ा है। वहां वाटर कूलर से भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। ऐसे में भीषण गर्मी में आए मरीज व उनके साथ आए तीमारदार पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। संवाद
जिला अस्पताल के वाटर कूलर को ठीक कराया जाएगा। वैसे एक-दो दिन में ही यह खराब हुआ होगा। इससे पहले वाटर कूलर सही था। यहां हैंडपंप को भी जल्द ठीक कराया जाएगा। पानी की किल्लत यहां मरीजों को महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन
-डॉ. सूर्यप्रताप, सीएमएस बागला जिला अस्पताल।