{"_id":"608c48d18ebc3ec36b7a86eb","slug":"hathras-patients-struggling-with-oxygen-shortage-in-the-district-hathras-news-ali2622045186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे मरीज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में ऑक्सीजन की किल्लत बरकरार है। कोविड अस्पतालों में भी जैसे-तैसे ऑक्सीजन का इंतजाम हो पा रहा है और यहां प्राइवेट अस्पतालों ंमें ऑक्सीजन है ही नहीं। किसी भी आशंका को देखते हुए लोगों ने अपने यहां ऑक्सीजन के सिलिंडरों का स्टॉक भी शुरू कर दिया है। कई लोग इसे लेकर अपना जुगाड़ भी करते दिखाई दिए। खुद औषधि निरीक्षक दीपक कुमार का कहना है कि जिले में ऑक्सीजन की किल्लत है।
जिले में ऑक्सीजन की काफी किल्लत है। कोविड अस्पतालों में भी भर्ती मरीजों को बड़ी मुश्किल से ऑक्सीजन मिल पा रही है। इसके लिए जैसे-तैस इंतजाम किया जा रहा है। वहीं निजी अस्पतालों में तो बिना ऑक्सीजन के मरीजों को लौटाया जा रहा है। काफी ऐसे लोग जोकि कोविड से दूर हैं, वह भी ऑक्सीजन की किल्लत से परेशान हैं और एडवांस में ऑक्सीजन के सिलिंडर का इंतजाम करने में लगे हैं, जिससे यदि उनके सामने भविष्य में कोई संकट आए तो इसकी किल्लत उन्हें न झेलनी पड़े।
इमरजेंसी वार्ड में बढ़ी मरीजों की संख्या
हाथरस। जिला अस्पताल की ओपीडी इस समय बंद है। ऐसे में वहां इमरजेंसी वार्ड में ही मरीजों का इलाज हो रहा है। वहां अब सामान्य मरीजों की संख्या में एकाएक काफी वृद्धि हो गई है। इमरजेंसी वार्ड में ऐसे मरीज लगातार आ रहे हैं, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है।
विज्ञापन
सांसद को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
हाथरस। जिले के सांसद राजवीर दिलेर यहां विपक्षियों के निशाने पर हैं। विपक्षी दलों के नेताओं ने उन्हें लापता बताकर बाहरी करार दिया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनसे संबंधित पोस्ट वायरल कर दी है। इसमें इन जनप्रतिनिधि पर ऐसी महामारी में जिले से लापता रहने और यहां के लोगों के लिए ऑक्सीजन, बेड आदि संसाधनों का इंतजाम न करने का आरोप लगाया जा रहा है।