{"_id":"618ab5d247b84818aa657473","slug":"hathras-passengers-had-to-wait-for-hours-for-roadways-buses-hathras-news-ali277769899","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोडवेज बसों के लिए यात्रियों को करना पड़ा घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोडवेज बसों के लिए यात्रियों को करना पड़ा घंटों इंतजार
विज्ञापन
हाथरस : भीड़ के चलते रोडवेज बस की खिड़की से अंदर घुसतीं सवारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों में सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी हुई। यहां तक जान जोखिम में डालकर यात्रियों ने खिड़की से बसों में सवार हुए। एक दर्जन से अधिक बसें वर्कशॉप में खराब हैं। इस कारण यात्रियों को बसों की कमी से जूझना पड़ा। नोएडा जाने वाली बसें राया पर जाम में फंस गईं। इस कारण बसें काफी देरी से बस अड्डे पर पहुंचीं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 79 बसें हैं। एक दर्जन से अधिक बसें सामान के अभाव में वर्कशॉप में खड़ी हैं। अब सहालगों को ध्यान में रखते हुए निगम के अधिकारियों द्वारा सामान का मंगाया भी जा रहा है। मंगलवार सुबह शहर के रोडवेज बसस्टैंड, तालाब चौराहा व अन्य स्थानों पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
नोएडा, आगरा अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। बसस्टैंड पर मंगलवार को यह स्थिति हो गई कि जैसे ही बसें आती तो बस में सवार होने के लिए यात्रियों ने अपनी जान जोखिम में डाली। खिड़की के रास्ते से बस में प्रवेश किया। धक्का मुक्की के दौरान यात्रियों में नोंकझोंक भी हुई। कुल मिलाकर जिन यात्रियों को बसें नहीं मिली उन्होंने डग्गामार वाहनों के जरिए गंतव्य की दूरी तय की। संवाद